logo
Blog single photo

काशी की जनता से मिलने आ रहे हैं उनके सांसद

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नामांकन करने के लिए 13 मई को पहुंच रहे हैं काशी

13 मई को भव्य रोड शो और 14 मई को नरेंद्र मोदी करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार 14 मई को अपना नामांकन करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री काशी की जनता से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए रोड शो सोमवार 13 मई को करेंगे, साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आशीष लेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी में वोटिंग होनी है। जिसके लिए वह लोगों की बीच पहुंचकर वोट मागेगें। रोड शो काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वारा स्थित मालवीय प्रतिमा से शुरु होकर बाबा विश्वनाथ धाम तक पहुंचेगा।

अनपे सांसद और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी सज चुकी है। जनता के बीच नरेंद्र मोदी का क्या क्रेज है ये किसी से छिपा नहीं हैं, चाहे वह 2014 का लोकस सभा चुनाव हो या 2019 का, काशी की जनता ने मोदी को भरपूर समर्थन दिया और विश्वास जताया है। वहीं इस विश्वास पर खरा उतरते हुए मोदी ने भी काशी को संवारने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। नरेंद्र मोदी लगातार अपने काम के दम पर जनता से वोंट माग रहे हैं और दो बार से जनता उन्हें पूर्ण समर्थन देती आ रही है। इस बार भी उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें 400 पार के नारे को चरीतार्थ करेगी।

भारत दर्शन है काशी का ये रोड शो

धर्म की राजधानी काशी में पूरा भारत बसता है, देश के कोने कोने के लोग इस शहर में वास करते है। नरेंद्र मोदी अपने रोड शो में जिस मार्ग से अपनी जनता से मिलेंगे उसपर हर राज्य के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ शताब्दियों से रहते आ रहे हैं। वहीं जिस स्थल से रोड शो की शुरुआत हो रही है वह स्वयं वैश्विक स्तर की शिक्षा का केंद्र बिंदू है। नरेंद्र मोदी ये जानते हैं कि काशी में मां गंगा, बाबा विश्वनाथ और काशी हिन्दु विश्वविद्यालय के मध्य पूरे विश्व को एकाकार होता हैं।

नामांकन में शामिल होंगे 12 प्रदेश के मुख्यमंत्री

नरेंद्र मोदी के नामांकन में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। 

Top