भारत में रहकर पाकिस्तान प्रेम दिखाने वालों पर भड़के उत्तर प्रदेश
के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी
देते हुए कहा है कि जो भिखारी पाकिस्तान का नारा लगाते हैं, वो वहीं चले जाए और भारत पर बोझ न बनें। बहराइच में जनसभा को संबोधित करते
हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जो लोग पाकिस्तान का
नारा लगाते हैं, उनका वही हाल कर देंगे, जो महाराजा सुहेल देव ने सैयद सालार मसूद गाजी का किया था।’ बता दें कि बहराइच में इस्लामी आक्रांत महमदू गजनवी के भांजे सालार मसूद
की कब्र है, उसे महाराजा सुहेव देव ने बहराइच में ही मार
गिराया था।
बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ पाकिस्तान समर्थकों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले
बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता
है। ये लोग रहते और खाते भारत का हैं, लेकिन इनकी वफादारी
सीमा पार पाकिस्तान के साथ है। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश
विरोधी नारे लगाए जाने पर मंगलवार (7 मई 2024) को
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि “भारत
में बड़ी तादाद ऐसे लोगों की है… जिनका दिल पाकिस्तान के लिए
धड़कता है… ये लोग रहते हैं भारत में… खाते
हैं भारत में.. लेकिन इनकी वफादारी सीमा पार पाकिस्तान के साथ है। ऐसे लोगों से
हमें सावधान रहना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो भिखारी
पाकिस्तान का नारा लगाते हैं, वो वहीं चले जाएँ… और भारत पर बोझ ना बनें।” उन्होंने कहा, “जो लोग पाकिस्तान का नारा लगाते हैं, उनका वो हाल होगा
जो महाराजा सुहेल देव ने सैयद सालार मसूद गाजी का किया था।”
इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान करने पर समाजवादी पार्टी को भी
घेरा। सीएम योगी ने कहा, “अकबर-औरंगजेब की औलादें ये समझ लें
कि ये नया भारत है। समाजवादी पार्टी के गुंडे मूर्ति के ऊपर चढ़ते हैं। महाराणा
प्रताप के भाले को तोड़ने का प्रयास करते हैं। मूर्ति अपवित्र करते हैं। नया भारत
राष्ट्रनायकों का अपमान बर्दास्त नहीं करता है।” सीएम योगी
ने समाजवादी पार्टी को रामद्रोही और कॉन्ग्रेस को आतंकवादियों की समर्थक
पार्टी बताया।