दिल्ली शराब घोटाला केस के आरोपी आप नेता मनीष सिसोदिया, विजय नायर समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत आठ मई तक बढ़ा दी गयी है। मनीष सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनीष सिसोदिया को ईडी के साथ ही सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय माँगा था। इस पर कोर्ट ने ईडी को 8 मई तक का समय दिया। कोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों के निरीक्षण को लेकर ईडी 8 मई दोपहर 12 बजे तक अपना जवाब दाखिल कर सकती है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद से ही सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बता
दें कि इस मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया है, सीबीआई के
पास 7 मई
तक की हिरासत है। बुधवार (24 अप्रैल
2024)
को
सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश कर हिरासत बढ़ाने की माँग की थी, जिसे कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ा दी थी।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।
कोर्ट ने उनकी भी कस्टडी बढ़ा दी है। इस मामले में बीआरएस की एमएलसी के कविता भी
जेल में बंद हैं, उन्हें
ईडी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
गौरतलब
है कि दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति को
संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ
दिया गया, लाइसेंस
शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना
लाइसेंस दिए गए। इस मामले में मनी ट्रेल भी सामने आ चुकी है।