logo
Blog single photo

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेशी मीडिया की लगायी क्लास

विदेशी मीडिया में छपे एक लेख का जिक्र करते हुए उन्हें लताड़ा

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने दो टूक जवाबों के लिए खासे पहचाने जाते हैं, भारत को नीचा दिखाने के लिए कहीं जाने वाली हर बात का वो ऐसा जवाब देते हैं जिससे सबके मुंह पर ताला लग जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब वह मंगलवार को हैदराबाद में हैदराबाद में राष्ट्रवादी विचारकों के एक मंच को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे पश्चिमी प्रेस से इस तरह के बहुत सारे शोर मिलते हैं और अगर वे हमारे लोकतंत्र की आलोचना करते हैं, तो ऐसा इसलिए नहीं है, क्योंकि उनके पास जानकारी की कमी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे भी हमारे चुनाव में राजनीतिक खिलाड़ी हैं.

एस जयशंकर ने एक विदेशी मीडिया हाउस के लेख का जिक्र करते हुए कहा, ”मैंने पढ़ा जहां कुछ पश्चिमी मीडिया ने कहा, भारत में इतनी गर्मी है, वे इस समय चुनाव क्यों करा रहे हैं? मैंने वह लेख पढ़ा और मैं कहना चाहता था, उस गर्मी में मेरा सबसे कम मतदान आपके सर्वोत्तम रिकॉर्ड में सबसे अधिक मतदान से अधिक है। जयशंकर ने आरोप लगाया कि ये वो खेल हैं जो भारत के साथ खेले जा रहे हैं.

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘ये राजनीति हैं। ये हमारी घरेलू राजनीति है जो वैश्विक हो रही है, वैश्विक राजनीति जो महसूस करती है कि उन्हें अब भारत में घुसपैठ करनी चाहिए. ये लोग हमसे परामर्श किए बिना यह कैसे तय कर सकते हैं कि उन पर शासन कौन करेगा?’

जयशंकर ने कहा, ‘हमें इस प्रकार के हमलों और आलोचनाओं, रैंकिंग और रिपोर्टों के खिलाफ खड़े होने की ज़रूरत है, क्योंकि वे हर चीज़ पर सवाल उठाएंगे। वे आपकी चुनाव प्रणाली, आपकी ईवीएम, आपके चुनाव आयोग और यहां तक कि मौसम पर भी सवाल उठाएंगे।उन्होंने कहा, ‘वे (पश्चिम) वास्तव में सोचते हैं कि वे हमारे मतदाताओं का हिस्सा हैंमुझे लगता है कि आज समय आ गया है कि हम उनकी पोल खोलें और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका आत्मविश्वास है।

Top