logo
Blog single photo

बीजेपी को दिया तो ले ली महिला की जान

- तमिलनाडु में डीएमके के गुंडो ने बीजेपी को वोट देने वाली महिला की कर दी हत्या

तमिलनाडु में बीजेपी को वोट देना एक महिला के लिए जानलेवा समबित हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के दौरान डीएमके के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देने वाली गोमती नाम की महिला पर हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये वारदात तमिल नाडु के कुड्डालोर जिले के पक्किरिमानियाम गाँव की है। दिनामलार की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके के गुंडे यह जानने के बाद कि उस महिला ने भाजपा को वोट दिया है, वह गोमती के घर धमक पड़े। उनकी पीड़िता के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्हें यह कहते हुए सुना गया , “तूने हमारी पार्टी (डीएमके) को वोट क्यों नहीं दिया।

नक्खीरन की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके गुंडों द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने के बाद गोमती की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्ट मार्टम के लिए वृद्धाचलम सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब सात आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनकी पहचान अरुल, पांडियन, अरिवुमणि, रवि, राजा, कलाईमणि और धर्मराज के रूप में की गई है। इस बीच, पुलिस ने गोमती की हत्या में शामिल होने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि तमिलनाडु में सभी 39 लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान हुआ। तमिलनाडु में 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। धर्मपुरी लोकसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि दक्षिण चेन्नई सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार को अन्नामलाई के नेतृत्व वाली भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Top