logo
Blog single photo

पहले चरण चुनाव संपन्न, 102 सीट पर पड़ मत, 63 प्रतिशत हुआ मतदान

- पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत और राजस्थान में सबसे कम 50.27 प्रतिशत हुआ मतदान

- उत्तर प्रदेश में 57.54 प्रतिशत पड़े वोट, बंगाल में चुनाव के दौरान हिन्सा की सूचना

लोकसभा चुनाव 2024 का आरंभ हो चुका है...सात चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल पूर्ण हो गया। पहले चरण में 21 राज्यों एवं केंद्र शाशित प्रदेश में 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी। मतदान में जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान समापन के बाद चुनाव आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 63 प्रतिशत वोट पड़े। पहले चरण के मतदान में सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ और वहीं सबसे कम 50.27 प्रतिशत मतदान राजस्थान में हुआ। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 57.54 प्रतिशत मत पड़े। 


पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण में इन राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा पहले चरण के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगला से हिन्सा और बमबाजी की खबरे आयी है।

कितने मतदाताओं ने दिया वोट

पहले चरण में हो रहे चुनाव के मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं. 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं


इन राज्यों में सभी सीटों पर पड़े वोट

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है

Top