logo
Blog single photo

Loksabha Election 2024: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

 - हमारे लिए दल से बड़ा देश है, भारत को विकसित बनाने के लिए हम संकल्पित हैं

 - नरेंद्र मोदी ने आने वाले पांच वर्षों में क्या करेंगे इसकी जानकारी दी


भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टों जारी कर दिया है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने दस साल के दौरान किये गये कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया।

बीजेपी अपने संकल्प पत्र के लोपार्पण के पूर्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पीत की। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार के दस साल के कार्य की सूची प्रस्तुत की।

संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी 2014 से 2019 के दौरान किये गये संकल्प के पूरा किये जाने की बात बतायी। साथ ही उन्होने बताया कि किस तरह से बीजेपी ने जनता के सुझाव को समेकित कर अपना सक्लप पत्र तैयार किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना उद्बोधन दिया। अपने उद्बोधन की शुरुआत में नवरात्री की शुभकामनाओं के साथ कहां कि आज नवरात्री का छठवा दिन है और मां कात्यायिनी का दिन है जिनके दोनों हाथों में कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि जिसको कोई नहीं पूछता है उसको मोदी पूजता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है, हम भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित है। वन नेशन वन इलेक्शन पर भी काम किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कटिबद्धता को दोहराया। मोदी ने कहा कि चार जून के बाद जैसे ही सरकार बनेगी हम अपने प्लान पर काम शुरु कर देंगे। चार जून के बाद सौ दिनों में कई बड़े कदम उठाये जायेंगे।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान आम जनमानस से चयनित चार लोगों को संकल्प पत्र सौपा। भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री मौजूद रहें।

 

संकल्प पत्र में क्या

-       70 वर्ष से उपर के हर बूजुर्ग को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा, इसमें मध्यम वर्ग, उच्च मध्यम वर्ग और गरीबों को पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त मिलेगा।

-       प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को घर दिया गया है। आने वाले समय में तीन करोड़ लोगों घर बनाकर गरीब लोगों को देने का मोदी ने संकल्प लिया।

-       करोड़ों परिवारों का बिजली बिल कम जीरों करने पर काम करेंगे, जिसके तहत पीएम सूर्य  घर योजना के तहत एक करोड़ लोगों ने पंजिकरण करा लिया है, इस योजना के तहत लोग बिजली से पैसा भी कमा सकते हैं।

-       अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा दस लाख थी जिसे बढ़ाकर भाजपा ने 20 लाख रुपये करने का वादा किया है।

-       रेहड़ी, पटरी, ठेले वालों को स्वनिधि योजना के तहत बैंक में बिना गारंटी दिये लोग मिलता है इसमें अब 50 हजार रु कर्ज की लीमिट को बढ़ाया जाएगा और इस योजना को छोटे कस्बों और गांव के लिए भी लागू किया जाएगा।

-       दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में वरियता मिलेगी।

-       ट्रंसजेंडर को पहचान और प्रतिष्ठा देने का संकल्प लिया है, इन्हें भी आयुष्मान भारत के दायरे में लाया जाएगा।

-       आने वाले पांच साल में

-       दस वर्ष में बने दस करोड़ बहनों के सहायता समूह को अब आईटी, शिक्षा, स्वास्थ, रिटेल, टूरिज्म के लिए ट्रेनिंग देंगे, अभी तक एक करोड़ लखपती दीदी बन चुकी है आने वाले समय में तीन करोड़ लखपती दीदी बनेंगी। ड्रोन दीदी योजना आयेगी

-       महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।

-       सर्वाईकल कैंसर से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा।

-       खेती, पशुपालन, मछली पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सम्मान निधी का फायदा दस करोड़ किसानों को मिलता रहेगा।

-       राष्ट्रीय सहकारिता समिति के लिए नयी योजना लायी जाएगी।

-       भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए सूपर फूड श्रीअन्न पैदा करने वाले दो करोड़ छोटे किसानों को फायदा दिया जाएगा, और उसके उत्पादन के लिए मदद किया जाएगा। सब्जी, मछली, मोती जैसे उत्पादन के लिए खास ध्यान दिया जाएगा।

-       700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल के निर्माण होंगे।

-       वंदे भारत के साथ ही अब बुलट ट्रेन भी आ रही है, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में एक-एक बुलेट ट्रेन लांच करेंगे।

-       ग्रीन एनर्जी, के लिए पेट्रोल में एकथनाल, गोवर्धन, बायो फ्यूल योजनाओं पर काम किया जाएगा, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा और देश में ग्रीन जोब्स बढ़ेंगे।

-       एक साल में 17 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके है, इसके लिए चार्जिग स्टेशन बनाये जा रहे हैं।

-       विश्य में चल रहे तनाव के दौरान हर भारतीय की सुरक्षा की गारंटी।

 

Top