logo
Blog single photo

Love Jihad : पांच लाख दो या मुस्लिम बनो, नहीं तो...?

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले में एक दलित युवती के साथ लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। तालिब खाँ नाम के युवक ने अपना नाम राकेश रखकर पहले पीड़िता को प्यार के झाँसे में फसाया, फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान तालिब ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस्लाम नहीं कबूलने की पर 22 साल के तालिब ने पीड़िता से 5 लाख रुपए की माँग की थी। आखिरकार इस मामले में तंग आकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तालिब के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और रविवार (7 अप्रैल 2024) को उसे गिरफ्तार कर लिया।

शाहजहाँपुर के थाना क्षेत्र सिंधौली में शुक्रवार (5 अप्रैल 2024) के एक दलित लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 10 साल पहले ही हो चुकी है। लगभग 2 साल पहले उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम राकेश बताया था।

राकेश ने थोड़े समय की बातचीत में पीड़िता से दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगे और फिर दोनों मिलने-जुलने लगे। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता से रेप भी किया। इसी बीच राकेश ने पीड़िता के साथ कुछ व्यक्तिगत तस्वीरें भी खींच लीं। लगभग 4 माह पहले लड़की को पता चला कि जिसे वो राकेश समझ रही है वो असल में लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला तालिब खाँ है।

सच्चाई जानकर वो तालिब से दूरी बनाने लगी। अपनी पोल खुल जाने के बाद तालिब पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने इससे मना किया तो उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगे। तालिब ने पीड़िता को बदनाम करके कहीं भी शादी लायक न छोड़ने जैसी बातें भी कहीं।

पीड़िता द्वारा तालिब खान से ऐसा न करने की मिन्नतें की गईं। हालाँकि तालिब का दिल नहीं पसीजा। उलटे वो पीड़िता से 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। अपनी शिकायत में लड़की ने तालिब खाँ पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई है।

पुलिस ने 22 वर्षीय तालिब खाँ पर FIR दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी। उस पर IPC की धारा 384, 376 और 506 के अलावा SC/ST एक्ट में कार्रवाई की गई है। रविवार (7 अप्रैल) को तालिब को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में जाँच और अन्य जरूरी कार्रवाई कर रही है।

Top