logo
Blog single photo

समोसे में बीफ (गोमांस) बेचने वाला मुख्य आरोपी इमरान यूसुफ गिरफ्तार

- फरार मुख्य आरोपी इमराम यूसुफ कुरैशी आठ अप्रैल को गिरफ्तार 

- हुसैनी समोसा सेंटर से बेचाता था गोमांस वाले समोसे
यूसुफ शेखनईम शेखहनीफ भठियारादिलावर पठानमोइन हब्दाल और मोबिन शेख कर रहे थे ये काम

- दुकान से 300 सौ किलो गोमांस बरामद


गुजरात। गुजरात के वडोदरा में समोसे में गोमांस भरकर बेचने के मामले का मुख्य आरोपित इमरान यूसुफ कुरैशी को पुलिस ने 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने छह अप्रैल को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था, उस दौरान इमरान फरार हो गया था। इस मामले में गुजरात पुलिस ने कुल सात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

इमरान पर गोमांस भरे समोसे को सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई में जुटी है। दाहोद का निवासी इमरान युसूफ कुरैशी फिलहाल आनंद जिले के भालेज में रहता है। इमरान के साथ उसकी बीवी और अम्मी भी रहती हैं। वह पहले एक मीट एक्सपोर्ट की एक कम्पनी में काम कर चुका है।

ज्यादा पैसे कमाने के लिए बेचते थे गोमांस वाले समोसे

रिपोर्ट्स के मुताबिकइमरान वडोदरा जिले में मांस काटकर बेचने वालों के साथ काम करने लगा। यहीं पर उसकी मुलाक़ात अन्य आरोपितों से हुई थी। समोसे के कारोबार में ज्यादा फायदा कमाने के लिए इमरान ने ही आरोपितों को सस्ते दाम पर मांस बेचने की पेशकश की थी। आरोपितों को इमरान की सलाह पसंद आ गई।

इमरान अन्य आरोपितों को समोसे में भरने के लिए मांस सप्लाई करते हुए उनके लाभ में अपना हिस्सा लेने लगा। जिस कमरे में मांस को रखा जाता थाउसे फ्रीजर जैसा बना दिया गया था। इन आरोपितों के पास कारोबार करने का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। चिपवाड इलाके में एक किराए की बिल्डिंग में ये सभी 5वीं मंजिल पर गोमांस भर के समोसे सप्लाई कर रहे थे।

हुसैनी समोसा सेंटर बेचाता था गोमांस वाले समोसे
दरअसलएक पशु कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि हुसैनी समोसा नाम की दुकान पर बीफ (गोमांस) वाले समोसे मिलते हैं। उसने यह भी कहा कि उस दुकान पर कहीं भी नहीं लिखा है कि यहाँ मीट वाले समोसे मिलते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार (अप्रैल 2024) को हुसैनी समोसा सेंटर’ नाम की इस दुकान पर दबिश दी।

इस दौरान कुल 300 किलोग्राम गोमांस जब्त हुआ। इसके अलावा 152 किलो समोसे बनाने के सामान भी सीज किए गए। ये समोसे शहर की तमाम दुकानों पर बेच दिए जाते थे। यहाँ से उन्हें दुकानदार तल करके ग्राहकों को खिलाया करते थे। पुलिस ने लगभग 49,000 रुपए लागत की कटोरियाँ और मशीनें भी जब्त की हैं।

FSL की जांच में हुई गोमांस की पुष्टी

दबिश के दौरान यूसुफ शेखनईम शेखहनीफ भठियारादिलावर पठानमोइन हब्दाल और मोबिन शेख पकड़े लिए गए। इसके दिन के बाद इमरान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। FSL की जाँच में ये साफ हो गया है कि समोसा में इस्तेमाल होने वाला मीट बीफ (गोमांस) ही है। फिलहाल पुलिस मामले में जाँच और जरूरी कार्रवाई कर रही है।

 

Top