मेटा
की सर्विस फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भयंकर साइबर हमला । पिछले कुछ घंटे से लोगों
की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी लॉग आउट हो रही है। भारत के कई शहरों में
फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम की एप और वेबसाइट डाउन
हो गई है।
सोशल मीडिया
पर लाखों यूज़र्स की ओर से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
समाचार एजेंसी
रॉयटर्स ने इस बारे में इन दोनों कंपनियों की पेरेंट कंपनी मेटा से जानकारी मांगी
है।
यूज़र्स के
अनुसार उनके फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक लॉग आउट हो गए। इसके बाद जब दोबारा
लॉगिन करने की कोशिश की गई, तो वो भी नहीं हुआ।
सोशल मीडिया
वेबसाइट एक्स (पहले ट्विटर) पर हज़ारों यूज़र्स अपना अनुभव बता रहे हैं।
इंस्टाग्राम,
फ़ेसबुक, मेटा एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं।
फिलहाल मेटा
की ओर से कोई बयान नहीं आया है।