logo
Blog single photo

हाईवे सीसीटीवी से सेना की कर रहा था जासूसी, ISI एजेंट गिरफ्तार


XposeTimesNewsDesk. पंजाब के पठानकोट से पाकिस्तान के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने का मामला सामने आया है, इससे पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। पठानकोट पुलिस ने एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में सीसीटीवी कैमरों के जरिए ISI के लिए भारतीय सेना की जासूसी की जा रही थी। पुलिस ने जिस जासूस को गिरफ्तार किया है उसका नाम बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू बताया जा रहा है। जो भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान तक पहुँचा रहा था।

पठानकोट पुलिस के अनुसार, जाँच में पता चला है कि उसने सुजानपुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर कई CCTV कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों का इस्तेमाल सेना के काफिलों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था। आरोपित दुबई में बैठे एक शख्स से ऑर्डर लेता था और उसे 40000 रुपए मिले थे।

पुलिस के अनुसार, कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज और दूसरी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलर्स तक भेजी जाती थी। क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीम ने जाँच के दौरान इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Top