-
गोलियों की
तड़तड़ाहट से गूंजा उदय प्रताप कॉलेज
-
बीएससी द्वितीय
वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को मारी आठ गोलियां
-
हत्या करने
वाले छात्र भी इसी कॉलेज में बीए का छात्र, आक्रोशित छात्रों ने की तोड़फोड़
-
छात्रों ने
कॉलेज प्रशासन पर लगाये लापरवाही के गंभीर आरोप
वाराणसी।
वाराणसी का सुप्रसिद्ध उदय प्रताप कालेज गुरुवार को एक दुस्साहसिक घटना से दहल
गया। कालेज परिसर में गुरुवार की सुबह एक छात्र की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर
दी गयी। मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था, जबकि
हत्यारा भी इसी कालेज में बीए का छात्र बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद
हत्यारा कालेज के पीछे की तरफ से भाग निकला इस दौरान उसने असलहा एक कूड़ेदान में फेंक
दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया, मौके से पुलिस को कारतूस भी मिला है। घटना के
बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। घटना स्थल पर वाराणसी
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी पहुंचे और छात्रों से घटना की पूरी जानकारी ली और अपराधी
को पकड़ने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद
कर धरना भी दिया। छात्रों का आरोप है कि हत्या करने वाला छात्र पहले भी असलहा लेकर
कॉलेज आया करता था जिसकी शिकायत भी की गयी थी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता
से नहीं लिया और इतनी गंभीर घटना घटित हो गयी।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में परीक्षा चल रही है। गाजिपुर सैदपुर के एक गांव का रहने वाला सूर्य प्रताप सिंह यहां गणित से बीएसी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। जबकि हत्या करने वाला छात्र बीए का छात्र मंजीत चौहान बतया जा रहा है जो शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में किराये के मकान में रहता है। साथी छात्रों ने बताया कि पूर्व के किसी विवाद को लेकर मृतक और आरोपी छात्र को प्रधानाचार्य ने अपने पास बुलाकर समझाया था, इसी के कुछ देर बाद दोनों प्रशासनिक भवन के बाहर पहुंचे और दोनों के बीच कुछ बात चीत हो ही रही थी कि मंजीत ने अपने पास मौजूद पिस्टल से सूर्य प्रताप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, गोली छात्र सूर्य को सीने, पेट और सिर में सात से आठ गोलियां लगी हैं। गोलियों का आवाज सुनकर छात्र मौके की ओर पहुंचे और सूर्य को लेकर मलदहिया स्थित अस्पताल पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
https://x.com/XposeTimes/status/2034910249300181096?s=20
छात्रों
में जबरदस्त आक्रोश
कॉलेज
परिसर में हुई इस दुस्साहसिक घटना ने सभी को दहला दिया। घटना के बाद छात्रों में
जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला जो प्रत्याशित था। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में
तोड़फोड़ की और कालेज गेट को बंद कर धरना दिया। छात्रों का आरोप था कि प्रिंसिपल की
लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है। छात्रों ने प्रिंसिपल के विरोध में नारे
बाजी भी की। साथ ही पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाया। कई छात्रों ने यह भी बताया
कि हत्या करने वाले छात्र के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की गयी थी लेकिन कोई
ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हत्यारे छात्र की तलाश में दबिश
हत्या करने वाले छात्र मंजीत चौहान जिस किराये के मकान में रहता था वहां भी पुलिस ने दबिश दी है। साथ हत्यारे की तलाश के लिए एसओजी टीम का गठन किया गया है। मंजीत चौहान अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। इससे पहले भी वह असलहा लेकर कॉलेज परिसर में आता था जिसकी शिकायत छात्रों द्वारा प्रॉक्टोरियल बोर्ड से की गयी थी।