logo
Blog single photo

सलीम वास्तिक का एक हमलावर जिहादी मुठभेड़ में ढेर


-         गाजियाबाद पुलिस से हुए एनकाउंटर में घायल हमलावर की इलाज के दौरान हुई मौत

-         पुलिस के अनुसार उसका नाम जिशान था, जिसपर रखा गया था एक लाख का इनाम


XposeTimesNewsDesk: पूर्वमुस्लिम (#ExMuslim) सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले एक जिहादी को उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मारकर ढेर कर दिया। इस इस्लामिक जिहादी ने अपना नाम जिशान बताया है जिसपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जिशान के पास से एक पिस्टल मेड इन इटली और 14 कारतूस बरामद हुए है। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल बना हुआ था। वहीं इस मामले में यूपी सरकार की अपराधियों की विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को चरितार्थ कर दिया है। जिसकी सराहना की जा रही है।

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रहने वाले सलीम वास्तिक पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो जिहादियों ने धारदार हथियार से उनके गले, छाती और पेट पर कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल सलीम को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में वास्तिक के बेटे की शिकायत के आधार पर पांच नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश और छानबीन शुरु कर दी थी। रविवार की शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस से सामना होने पर मुठभेड़ हुई और जिशान नाम के हमलावर को पुलिस ने घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सलीम वास्तिक ने इस्लाम से किनारा कर लिया है औऱ पिछले कुछ समय से वह इस्लाम की पोल खोलने में जुटे हुए थे, इस्लाम की सीख को मानवता विरोधी बताने वाले और इस्लाम में व्याप्त कुरीतियों को उजागर करने में जुटे थे। टीवी चैनलों, यूट्यूब चैनलों पर वह अपनी बात बेबाकी और तर्कों के साथ रखते थे। इसे लेकर कट्टर इस्लामिक विचारधारा के लोगों द्वारा इन्हें धमकियां भी मिलती रहती थी और रमजान महीने के दौरान ही दो जिहादियों ने इनपर जानलेवा हमला कर दिया।

 #Gaziabadnews #gaziabadpolice #salimwastik #encounter #policeencounter #salimwastikattack

Top