logo
Blog single photo

अमेरिका-इजराइल ने अलि खामनेई को मार गिराया


-         अमेरिका और ईरान ने की खामनेई के मौत की पुष्टि, ईरान में ईरानी खामनेई की मौत के बाद मना रहे जश्न

-         अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी जंग जारी, ईरान लगातार पलटवार कर रहा है

-         खामनेई को हटाकर ईरान सत्ता परिवर्तन करना है अमेरिका और इजराइल का लक्ष्य

XposeTimesNewsDesk: अमेरिका-इजराइल ने अपने संयुक्त सैन्य कार्रवाई में रविवार को ईरान के सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अलि खामनेई को मार दिया है। इस खबर का दावा अमेरिका ने पहले किया और बाद में ईरान ने भी अल खामनेई के मारे जाने की सूचना सार्वजनिक की है। अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से शनिवार को ईरान पर हमला बोला था और 24 घंटे के भीतर अपने सबसे बड़े दुश्मन को ठिकाने लगा दिया। दोनों देशों द्वारा ईरान के खिलाफ इस सैन्य कार्रवाई के अपने-अपने उद्देश्य है। अमेरिका ईरान में सत्ता परिवर्तन करना चाहता है और इजराइल ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना चाहता है। इस पूरे घटनाक्रम में ईरान अपने इस्लामिक ग्रुप में अकेला खड़ा होकर ही दोनों देशों से टक्कर ले रहा है।

खामनेई की मौत के बाद ईरान में जश्न

ईरान में पिछले कई वर्षों से वर्तमान सत्ता का विरोध चल रहा है, यहां की जनता पुरानी ईरानी सभ्यता और सरकार की उम्मीद कर रही है और इसे लेकर विद्रोह जैसी स्थिति बनी हुई है, इसे कुचलने के लिए खामनेई सरकार भरपूर बल प्रयोग करती रही, जिसका दोषी खामनेई को माना जाता है। इसी लिए ईरान के सुप्रीम कमांडर अलि अल खामनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में लोग खुशी मना रहे हैं। वहीं अमेरिका का भी उद्देश्य यहीं है कि ईरान में खामनेई की सत्ता का अंत हो और अमेरिका समर्थित और पोषित सरकार बने।

ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी

ईरान पर हुए हमले के बाद पलटवार करते हुए उसने अपने पड़ोसी इस्लामिक देशों में स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरु किया, और बहरीन, सउदी अरब, यूएई, कतर समेत कई पर मिसाइले दागी। ईरान का ये पलटवार अभी भी जारी है, ताजा सूचना के अनुसार ईरान अमेरिका के फाइटर जेट को निशाना बनाने में कामयाब भी रहा है। 


#Iran #kahmenei #americairanwar #USIsraelIran #USIsraelStrikeIran #worldnews #warnews #latestnews #irannews 

Top