logo
Blog single photo

इस्लाम की पोल खोलने वाले एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला


- नमाज के बाद वास्तिक के घर पहुंचे जिहादियों ने किया चाकुओं से हमला,  गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जुम्मे के दिन हुआ हमला, गले, पेट और छाती पर चाकुओं से जिहादियों ने किये कई वार

-         इस्लाम की पोल खोलने के जाने जाते हैं, निडर होकर मीडिया में रखते हैं अपनी बात

गाजियाबादः एक्स मुस्लिम और पॉपुलर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद स्थित उनके घर पर इस्लामिक जिहादियों द्वारा चाकुओं से हमला हुआ औऱ वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। सलीम वास्तिक ने इस्लाम छोड़ दिया था और लोगों को इस्लाम में व्याप्त बुराइयों के बारे में जानकारी देते थे। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे के आसपास नमाज पढ़कर लौट रहे कुछ लोगों ने सलीम पर उनके घर में चाकुओं से हमला किया। फिलहाल पुलिस ने सलीम के बेटे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने बताया कि यह हमला शुक्रवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में हुआ। दो आदमी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आए, उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था जिसे उन्होंने नहीं उतारा। वे उस जगह में घुसे जहाँ लगभग 50 साल के वास्तिक ने अपने घर के अंदर एक छोटा सा ऑफिस बनाया था, और उनकी गर्दन और पेट में कई बार चाकू मारा।

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका गला काटने की कोशिश की गई। आस-पास के लोगों और परिवार वालों ने उन्हें पहले पास के 50 बेड वाले हॉस्पिटल ले जाने में मदद की। वहाँ के डॉक्टरों ने उनकी चोटों को जानलेवा बताया और उन्हें एम्बुलेंस से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहाँ उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को सुबह करीब 8:00 बजे डायल 112 पर पहला अलर्ट मिला, जिसमें बताया गया कि अली गार्डन इलाके में दो अनजान लोगों ने एक आदमी को चाकू मार दिया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, घायल आदमी की पहचान सलीम, नूर हसन के बेटे के तौर पर कन्फर्म की और उसे तुरंत मेडिकल केयर के लिए ट्रांसफर करने का इंतज़ाम किया।

रमजान के महीने में किया हमला

इस्लाम ने रमजान का महीना काफी खास होता है और इस महीने में इस्लामिक जिहादियों के ऐसी हरकतों में बढ़ोतरी हो जाती है, दिल्ली में कई ऐसे मामले सामने आ रहे है जहां इस्लामिक कट्टरपंथी हिन्दू मंदिर में नमाज पढ़ने पहुंच जा रहे हैं, कई मुस्लिम भीड़ शादी में राम भजन बजने पर पथराव कर देती है, कहीं मामूली विवाद में इस्लामिक भीड़ दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर देती है। और इसी रमजान के माह में इस्लाम की कुरीतियों को उजागर करने वाले सलीम पर जानलेवा हमला किया गया।

वास्तिक के बेटे ने दर्ज करायी शिकायत

वास्तिक के बेटे उस्मान ने एक फॉर्मल कंप्लेंट दर्ज कराई, जिसके बाद केस रजिस्टर हुआ। एफआईआर में हमले में शामिल गाड़ी में सवार दो अनजान लोगों के नाम हैं, साथ ही अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक लोकल AIMIM लीडर अजगर भी हैं। उस्मान ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसके पिता पर हमला करवाया और सबूत इकट्ठा करने और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों से फुटेज चेक कर रही है। हमलावरों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

क्यों खतरे में थे सलीम वास्तिक

सलीम वास्तिक, जिन्होंने कई टीवी प्रोग्राम में बताया है कि उन्होंने इस्लाम की बुराइयों के चलते अपना मजहब त्याग दिया। वास्तिक लगातार इस्लाम के खिलाफ सत्य उजागर करते रहें हैं जिसके चलते उन्हें धमकियां मिलती रही हैं जो कई प्रोग्राम में आ चुके हैं और YouTube समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं, पहले भी मुस्लिम समुदाय और इस्लाम के पहलुओं की बुराई करने वाले बयानों के लिए खबरों में रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमले के मकसद की जांच की जा रही है। 

#salimwastik #salimwastikattacked #gaziabadnews #upnews #breakingnews #newsupdate #wastiknews #salinwastiknews #exmuslim #exmuslimnews

Top