- मारे गये आतंकी का नाम नावीद अकरम, जो पाकिस्तानी नागरिक है
-
ऑस्ट्रेलियाई
पीएम ने घटना को यहूदियों के खिलाफ आतंकी हमला करार दिया
-
सिडनी के
बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव मना रहे यहुदियों पर दो हमलावरों की फायरिंग
XposeTimesNewsDesk. ऑस्ट्रेलिया
की राजधानी सिडनी के बोन्डी बीच पर रविवार की शाम दो हथियार बंद लोगों ने उत्सव
मना रहे यहुदियों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई और
लगभग 29 लोगों घायल हुए है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबनीज ने एक प्रेस
कॉन्फ्रेंस कर इस घटना को आतंकी घटना करार देते हुए यहुदियों के खिलाफ एक घृणित
कृत्य करार दिया है। इस आंतकी घटना में शामिल एक आंतकी सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई
में मारा गया जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारे गये आतंकी का नाम नावीद अकरम बताया जा रहा है उसकी पहचान उसके पास से मिले
ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है।
इस हमले के सोशल मीडिया पर जारी वीडियोंज को आप हमारे एक्स(X) अकाउंट के इस लिंक पर देख सकते हैं https://x.com/XposeTimes/status/2000196133084164508?s=20
यहूदी मना रहे थे हनुक्का त्यौहार
बोन्डाई
बीच पर ये आतंकी हमला उस समय हुआ जब यहूदी समुदाय के हजारों लोग अपना त्यौहार हनुक्का
मनाने के लिए प्रसिद्ध बोन्डी बीच पर जुटे थे। उत्सव मना रहे यहुदियों पर वहां
घुसे दो असलहा धारी आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी। लगभग 10 मिनट तक हुई इस गोली
बारी में करीब 12 लोगों की जान चली गयी और 29 लोग घायल हो गये। गोली चलने की आवाज
सुनते ही वहां दहशत और भगदड़ मच गयी, जो जहां था वहां से अपनी जान बचाने के लिए
भागने लगा।
इस दौरान एक हमलावर को रोकने के लिए एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखायी और पीछे से जाकर उसे घर दबोचा और उसकी बंदूक छीन ली और उस आतंकी पर ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर भागने लगा। इसके बाद घायल हुए दोनों आतंकियों को पुलिस कर्मियों ने धर दबोचा जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।
ये यहुदियों के खिलाफ आतंकी हमला है: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
बॉन्डी
बीच पर हुए हमले के कुछ देर बाद ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री एन्थोनी एलबनीज ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस करके इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे एक आतंकी हमला करार दिया है।
उन्होंने कहा कि ये हमला यहूदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाकर की गई
"भयानक आतंकवादी घटना" है और इसे "यहूदी-विरोधी घृणित कृत्य"
बताया।
#BondiBeach #bondibeachattack #terrorattackinsydeny #naveedakaram #australiaattack #sydenyattack #anthonyalbanis