XposeTimesNewsDesk. अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति का
सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसे पूरा देश धूम धाम से मनाता है। इस त्यौहार को
देर से ही सही संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक
विरासत की सूची में शामिल किया है।
"संयुक्त राष्ट्र
शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन" यूनेस्को की बैठक दिल्ली के लाल किले में हुई। इस दौरान दीपावली को
इंटेन्जिबिल कल्चरल हेरिटेज (ICH) की लिस्ट
में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
देर से ही सही लेकिन यूनेस्को को यह समझ आया कि जिस पर्व को सौ करोड़ से ज्यादा हिन्दू मनाते है वह विश्व की एक धरोहर है। यह पहली बार हुआ है जब यूनेस्को की बैठक भारत में हुई है। इस बैठक में भारतीय सांस्कृति की पहचान दीपावली अब ICH का हिस्सा बन चुकी है।
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने भी इसपर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की
है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा,
‘देश और दुनिया के लोगों
में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है। यह
हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त
विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी।
मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही शाश्वत में हमारा
मार्गदर्शन करते रहें।’
#UNESCO #IntangibleHeritageList #Diwali #UnescointangibleHeritage #Latestnews #breakingnews #newsupdate