logo
Blog single photo

10वीं बार नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री


नीतीश कुमार ने आज 20 नवंबर, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेकर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। यह समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष एनडीए नेता उपस्थित थे। नीतीश कुमार को शपथ दिलायी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने।

नवगठित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें लाखों लोग और प्रमुख राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित 16 राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

यह सरकार हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद बनी है, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 में से 202 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। भाजपा 101 सीट पर चुनाव लड़ी और 89 सीट पर जीत दर्ज की, जेडीयू ने भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 85 सीट हासिल की, जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आरवी ने 29 सीट पर चुनाव लड़ी और 19 सीट पर जीत हासिल की, इसके साथ ही जीतन राम माझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा सेक्यूलर ने पांच सीट जीती और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीट जीती है। शपथ ग्रहण से पहले, नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

 

 

मंत्रिमंडल की विस्तृत रिपोर्ट

नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें भाजपा, जदयू और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल हैं। विभागों (पोर्टफोलियो) का आवंटन बाद में किया जाएगा। 

शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

मंत्री का नाम 

पार्टी

सम्राट चौधरी

भाजपा (उपमुख्यमंत्री)

विजय कुमार सिन्हा

भाजपा (उपमुख्यमंत्री)

विजय कुमार चौधरी

जदयू

बिजेन्द्र प्रसाद यादव

जदयू

श्रवण कुमार

जदयू

मंगल पांडे

भाजपा

दिलीप कुमार जायसवाल

भाजपा

लेसी सिंह

जदयू

अशोक चौधरी

जदयू

मदन सहनी

जदयू

नितिन नवीन

भाजपा

राम कृपाल यादव

भाजपा

संतोष कुमार सुमन

हम (सेकुलर)

सुनील कुमार

जदयू

मो. जमा खान

जदयू

श्रेयसी सिंह

भाजपा

संजय सिंह टाइगर

भाजपा

अरुण शंकर प्रसाद

भाजपा

सुरेन्द्र प्रसाद मेहता

भाजपा

नारायण प्रसाद

भाजपा

रमा निषाद

भाजपा

लखेन्द्र कुमार रौशन

भाजपा

डॉ. प्रमोद कुमार

भाजपा

संजय कुमार

भाजपा

संजय कुमार सिंह

भाजपा

दीपक प्रकाश

भाजपा

यह नई सरकार बिहार के विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम करेगी, जैसा कि एनडीए ने अपने चुनावी अभियान में वादा किया था।

 

Top