logo
Blog single photo

लालू की बेटी रोहिनी आचार्य पर अत्याचार


XposeTimesNewsDesk. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को लालू परिवार में कुछ ऐसा हुआ जिसने राजनीति को शर्मसार कर दिया। लालू परिवार में कलह कोई नई बात नहीं है, लेकिन बेटी का अपमान और उसपर वार घृणत है। लालू यादव की बेटी रोहिनी आचार्य ने परिवार छोड़ने के बाद भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाये। उनका कहना है कि “कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी.” रोहिणी ने आगे लिखा कि उनके ऊपर पार्टी से टिकट और करोड़ों रुपये लेकर किडनी देने के आरोप लगाए गए। रोहिणी ने यहां तक लिख दिया कि- ‘भगवान पिता को किडनी देकर मुझसे गलती हुई.’ साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके दोस्त पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

रोहिणी आचार्य ने क्या लिखा?
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

Top