नई दिल्ली: दिल्ली में
लाल किले के समीप हुए बम धमाके में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है नित नए खुलासे
हो रहे हैं, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों के कब्जे में जो आतंकी है उनसे हो रही पूछताछ
में एक बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। ये घटना उस दिन का बदला
लेने की साजिश है जब विवादित ढांचा बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था। आतंकी ने बताया
कि 6 दिसंबर को 32 जगह पर ब्लास्ट का प्लान किया गया था।
वाइट कॉलर
टेरर मॉड्यूल यानी डॉक्टर के भेस इस्लामिक आतंकवादी, इनके मंसूबे कितने खतरनाक है
जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जैश-ए-मोहम्मद और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद से
संबंध रखने वाले ये आतंकी डॉक्टरों द्वारा भारत की राजधानी दिल्ली में 32 स्थानों
पर 6 दिसंबर को बम धमाका करने की तैयारी चल रही थी। दिल्ली लाल किले पर हुआ बम
विस्फोट एक टेस्टिंग थी या जल्दबाजी ये अभी जांच के दायरे में है लेकिन प्राथमिक
जांच में ऐसा सामने आया है कि जब फरीदाबाद से पकड़ा गया 3000 किलो अमोनिम नाइट्रेट
पकड़ लिया गया तो जल्दबाजी में दिल्ली में लाल किले के समीप कार में बम विस्फोट कर
दिया गया। इस पूरे आतंकी माड्यूल में डॉक्टर की एक लंबी लिस्ट शामिल है।
आपको ये जानकर
आश्चर्य होगा कि दिल्ली को दहलाने के लिए आतंकी 32 कार को तैयार करने में जुटे हुए
थे। दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच कर रहे जांचकर्ताओं से मिली
जानकारी के आधार पर एनडीटीवी ने रिपोर्ट दी है कि आतंकी धमाकों को अंजाम देने विस्फोटक
और बम ढोने या उनका विस्फोट हेतु इस्तेमाल करने के मंसूबे से 32 कार तैयार कर रहे थे। इसमें सोमवार को धमाके में इस्तेमाल हुई आई20
कार भी शामिल थी। इनके अलावा एक मारुति सुजुकी ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट डिजायर और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद भी हो चुकी है।
अयोध्या में 6 दिसंबर
को हुए बाबरी ढांचा विध्वंस को 33 साल बीत चुके है, इस घटना का बदला लेने के लिए
32 कार से विस्फोट कराये जाने की तैयारी चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार हमलों के
लिए जिन जगहों को निशाना बनाने के लिए चुना गया था, उनमें 6 दिल्ली में हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जिन कारों को जब्त किया गया है,
उन्हें आतंकियों ने इसलिए चुना क्यों वह पुरानी था और कई लोगों के हाथ बिक चुकी थी
इस लिए जांच में इनके पकड़ जाने में परेशानी होती।
आतंकी साजिश में शामिल कई कार लगातार पकड़ी जा रही है इसी क्रम में चौथी कार मारुति सुजुकी ब्रेजा(HR87U9988) गुरुवार को आतंक की यूनिवर्सिटी के रूप में कुख्यात फरीदाबाद के अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर से ही बरामद की गयी। इससे पहले फोर्ड इसोस्पोर्ट (DL10CK0458) कार भी बुधवार को फरीदाबाद से ही पकड़ी गयी थी। जानकारी के अनुसार इन कारों का प्रयोग आतंकियों द्वारा विस्फोटकों को ढोने के लिए किया गया था। जबकि एक मारुति स्विफ्ट कार सोमवार को लाल किले धमाके से पहले ही पकड़ी गयी थी, जिसमें से एक असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ था।
#DelhiBombBlast #LalQilaBlast #TerroristDoctors #WhitCollarTerror #CarBlast #CarBomb