PM मोदी ने ESTIC का
किया उद्घाटन: बोले- टेक्नोलॉजी के माध्यम से परिवर्तन का अगुआ बना भारत
“भारत अब केवल टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं
रह गया है। वह टेक्नोलॉजी के माध्यम से परिवर्तन का अगुआ बन गया है।” दुनिया में
सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के पास है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 3 नवंबर को दिल्ली स्थित भारत
मंडपम में आयोजित उभरते विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC) में जन संबोधन के दौरान कहीं। प्रधानमंत्री ने ESTIC 2025 का उद्घाटन किया औऱ रिसर्च ऐंड
डेवलपमेंट (R&D) इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए 1 लाख
करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट ऐंड इनोवेशन (RDI) स्कीम फंड
लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा कि भारत एथिकल और ह्यूमन सेंट्रिक AI के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है।
उन्होंने कहा है कि 21वीं
सदी में वैश्विक विशेषज्ञों के एक साथ आने और उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर विचार-विमर्श करके दिशा प्रदान करने की सख्त
जरूरत है। PM मोदी ने इस पहल में विभिन्न मंत्रालयों,
निजी क्षेत्र, स्टार्ट अप्स और छात्रों की
भागीदारी की सराहना की है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब विज्ञान का
पैमाना मिलता है और जब नवाचार समावेशी हो जाता है, जब प्रौद्योगिकी
परिवर्तन को प्रेरित करती है, तब बड़ी उपलब्धियों की नींव रखी
जाती है। उन्होंने कहा, “हम रिसर्च को आसान बनाने पर फोकस कर
रहे हैं ताकि भारत में नवाचार का एक मॉडर्न इकोसिस्टम डेवलप हो सके।”
गौरतलब है कि ESTIC 5 नवंबर तक चलेगा जिसमें एजुकेशन, रिसर्च, उद्योग से जुड़े 3000 से ज्यादा लोग भाग लेगें। इनमें
नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स शामिल होंगे। (News Source : Opindia)
#ESTIC2025 #IndianInnoveters #AI #PMModi #