logo
Blog single photo

बिहार के लिए एनडीए का संकल्प पत्र जारी, मिलेगी एक करोड़ नौकरी और 9000 रुपये किसान सम्मान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी नेता रहे मौजूद

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना साझा संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पटना के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) की घोषणा की गयी। जिसे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

संकल्प पत्र’ में रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढाँचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। NDA के ‘संकल्प पत्र’ में क्या-क्या वादे किये गये उसे पूरा पढ़े बिंदुवार


रोजगार और कौशल विकास:

1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा।

हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाकर बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर बनाया जाएगा।

कौशल जनगणना कराकर युवाओं को कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

 महिला सशक्तिकरण:

. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की सहायता।

. 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प।

. ‘महिला मिशन करोड़पति’ से उद्यमी महिलाओं को करोड़पति बनाने की दिशा में काम होगा।

 किसान कल्याण:

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 9,000 रुपए मिलेंगे।

एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर धान, गेहूँ, मक्का, दलहन की एमएसपी पर खरीद होगी।

मत्स्य-दुग्ध मिशन योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को 9,000 रुपए का लाभ।

हर प्रखंड में दुग्ध चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर, 5 मेगा फूड पार्क, और कृषि निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य।

 बुनियादी ढाँचा और परिवहन:

7 एक्सप्रेसवे, 3600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण।

अमृत भारत एक्सप्रेस और नमी रैपिड रेल सेवा का विस्तार।

4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

न्यू पटना’ ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाई जाएगी।

पटना के पास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, साथ ही दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में नए एयरपोर्ट बनाए जाएँगे।

10 शहरों से नई घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।

 उद्योग और नई अर्थव्यवस्था:

विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के तहत 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश।

हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क।

बिहार को ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ और ‘वैश्विक बैंकिंग हब’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य।

न्यू-एज इकोनॉमी में 50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा।

शिक्षा:

केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता और स्कूलों में स्किल लैब की सुविधा।

एजुकेशन सिटी’ और 5000 करोड़ से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प।

बिहार को AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) हब बनाया जाएगा, इसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे।

गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा:

मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली और 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज।

50 लाख नए पक्के मकान।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गरीब छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा।

स्वास्थ्य:

हर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का निर्माण पूरा किया जाएगा।

बाल चिकित्सा और ऑटिज्म अस्पताल एवं विशेष स्कूल बनाए जाएँगे।

विश्वस्तरीय मेडिसिटी का निर्माण किया जाएगा।

 संस्कृति, पर्यटन और खेल:

माँ जानकी मंदिर, विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर का विकास।

रामायण, जैन, बौद्ध और गंगा सर्किट को मजबूत किया जाएगा।

फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला विश्वविद्यालय की स्थापना।

हर प्रमंडल में खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और बिहार स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण।

टेक्सटाइल और लोकल उद्योग:

बिहार को मखाना, मछली और सिल्क का ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर बनाया जाएगा।

मिथिला टेक्सटाइल पार्क और अंग सिल्क पार्क से राज्य को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल हब बनाने का लक्ष्य।

100 एमएसएमई पार्क और 50,000 कुटीर उद्यमों के जरिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा।

बाढ़ और पर्यावरण प्रबंधन:

5 साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का लक्ष्य।

फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड का गठन और ‘फ्लड टू फॉर्च्यून’ मॉडल लागू किया जाएगा।

नदियों को जोड़ने, तटबंध और नहरों के निर्माण से कृषि और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

NDA का यह संकल्प पत्र बिहार को रोजगार, शिक्षा, उद्योग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का वादा करता है, साथ ही बुनियादी सुविधाओं और बाढ़ नियंत्रण को लेकर भी ठोस योजनाएँ पेश करता है।

 

 

 

Top