logo
Blog single photo

नसीरूद्दीन को इस्लामोफोबिया की थी चिंता देश की नहीं


मैं बहुत परेशान था क्योंकि मुझे डर था कि इससे इस्लामोफोबिया की लहर उठ सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ये कहा है बॉलिबुड के कलाकार नसीरूद्दीन शाह ने। क्योंकि नसीरूद्दीन को देश से ज्यादा इस्लामोफोबिया की चिंता थी। मौका था उस सीरिज के प्रेस कांफ्रेस का जो इस्लामिक आतंकियों द्वारा आईसी814 हवाई जहाज के हाईजैक की घटना पर बनायी गयी है। ये सीरिज विवाद में आ गये है क्योंकि अनुभव सिन्हा ने इस सीरिज में इस्लामिक आंतकियों का नाम हिन्दुओं के नाम पर रखा है।

आईसी814-द कंधार हाईजैक सीरिज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, इस सीरिज के लिए हुई प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जब कलाकार नसीरूद्दीन शाह से पत्रकारों ने कुछ सवाल पूछा तो उन्होंने जो कहा मैं उस वक्त 50 साल का था। मैं बहुत परेशान हो गया था, क्योंकि मुझे डर था इससे इस्लामोफोबिया की लहर उठ सकती थी। खुशकिस्मती रही कि तब ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मुझे याद है कि मैं स्थिति को लेकर बहुत चिंतित था और सोच रहा था कि यह किस ओर ले जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1831033452382359910

 आईसी-814- द कंधार हाईजैकफिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच सीरिज के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तमाम सवालों पर बात की। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह भी मंच पर मौजूद थे। उनसे जब 1999 की घटना पर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उनपर हाईजैक की खबर सुनने के बाद असर क्या हुआ था।

https://youtu.be/7tWbWyF-tCM

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, “जब पूरी विपदा से निपट लिया गया, तब आखिर में मेरे मन में द्वंद्व चल रहा था। जब डील पूरी हुई, तो मैं असहज था। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों लगा, लेकिन महसूस किया कि पैसेंजर और पायलेट मुश्किल दौर से गुजरे थे।

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान के बाद अब एक बार फिर ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कहीं यही असली वजह तो नहीं है कि जो सीरीज में जानबूझकर आतंकियों के असली नाम बताने की जगह उनके कोडवर्ड को ज्यादा बताया गया और ये दिखाया गया कि वो लोग कितने ज्यादा अच्छे इंसान थे।

लोगों का कहना है कि अगर कोई अपराध किसी मजहब से जुड़े आतंकियों ने किया है तो फिर उसकी जानकारी देने से इस्लामोफोबिया कैसे फैल जाएगा। इसके अलावा ये भी कहना है कि जिस समय पूरी दुनिया उन यात्रियों की सलामती की दुआ कर रहा था, उस समय में भी ये व्यक्ति सिर्फ इस्लाम के बारे में ही सोच रहा था।

Top