इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल कायदा से प्रभावित एक आतंकी मॉड्यूल का
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। राजस्थान के भिवाड़ी से छह
आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ झारखंड, राजस्थान और उत्तर
प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में ये कार्रवाई की गयी है। आतंकी मॉड्यूल के
मुखिया डॉ. इश्तियाक है जिसके नेतृत्व में ये आतंकी मॉड्यूल देश भर में सार्वजनिक
स्थालों पर हमला करने की तैयारी कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी हमलों की तैयारी के लिए आतंकियों
को ट्रेनिंग भी दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी में ट्रेनिंग ले रहे 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो देश के अलग-अलग हिस्सों से 8
अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। देश के कई अलग-अलग 17
जगहों पर अब भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के मुताबिक, अल-कायदा
से प्रभावित ये आतंकी मॉड्यूल देश भर में कई आतंकी हमलों की योजना बना रहा था।
राजस्थान के भिवाड़ी में हथियार प्रशिक्षण के दौरान छह संदिग्ध आतंकवादियों को
गिरफ्तार किया गया, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश में आठ और
संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। समूह के सदस्यों ने विभिन्न
स्थानों पर हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
दिल्ली पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और साहित्य बरामद किया, जो अभी भी जारी
है। स्पेशल सेल ने संभावित आतंकवादी गतिविधियों को विफल करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई, जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक
महत्वपूर्ण सफलता मिली।
क्या-क्या बरामद हुआ
एक AK-47 राइफल
एक .38 बोर रिवॉल्वर
.38 बोर के 6 जिंदा कारतूस
.32 बोर के 30 जिंदा कारतूस
AK-47 के 30 जिंदा कारतूस
एक डमी इंसास
एक एयर राइफल
एक आयरन एल्बो पाइप
एक हैंड ग्रेनेड
एक की रिमोट कंट्रोल मैकेनिज्म
कुछ तार
एक AA साइज़ 1.5 वोल्ट *बैटरी*
एक टेबल वॉच
चार ग्राउंड शीट
एक टारगेट
एक कैंपिंग टेंट
कुछ बिस्किट, एक चिप्स का
पैकेट और एक पानी की बोतल
मास्टरमाइंड से जारी है पूछताछ
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 आतंकी कुल अल
कायदा के गिरफ्तार हुए जो राजस्थान में गिरफ्तार हुए हैं. आतंकियों का टास्क
पब्लिक प्लेस पर किलिंग्स करना था. आतंकियों को देश मे डर का माहौल बनाने के लिए
बडे़ स्तर पर किलिंग्स करने के लिए ट्रेनिंग दी गई थी. अभी देश के कई राज्यों में
रेड्स जारी है. कई शहरों की रैकी की थी बडे बम ब्लास्ट करने के लिए मास्टरमाइंड
डॉक्टर इस्तियाक अली से पूछताछ जारी है.