- तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को मिल रही रेप
की धमकी
पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ विभत्स दुष्कर्म व हत्या के
मामले में विरोध जताने वाली तृणमूल कॉंग्रेस की पूर्व सांसद व अभिनेत्री मिमी
चक्रवर्ती को रेप की धमकियां मिल रही है। इससे पहले अस्पताल की एक महिला स्टाफ को
भी ऐसे ही बलात्कार की धमकी मिली थी।
मिमी चक्रवर्ती का कहना है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस के विरोध प्रदर्शन में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके कारण उन्हें बलात्कार की धमकियाँ दी जा ही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र मैसेज भी भेजे जा रहे हैं।
मिमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल रही धमकियों भरे पोस्ट के स्क्रीनशॉट को एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “और हम महिलाओं के लिए न्याय की माँग कर रहे हैं, हैं न? ये उनके कुछ उदाहरण हैं। जहाँ भीड़ में नकाब पहने जहरीले पुरुषों की तरफ से रेप की धमकियों को सामान्य बना दिया गया है, जो कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ खड़े हैं। कौन सी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाजत देती है?”
https://x.com/mimichakraborty/status/1825856372061229247
उल्लेखनीय है कि आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को लेडी डॉक्टर की लाश मिली थी। प्रशासन द्वारा पहले जानकारी दी गयी
कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि
डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने पर सैंकड़ों लोग
सड़कों पर उतर आये, इसके साथ ही बंगाल सरकार व कोलकाता पुलिस का भी नाकारापन इस
पूरे घटना में उजागर हुआ है।
ट्रेनी डॉक्टर का नृसंसता से बलात्कार व हत्या के मामले में हजारों
लोग विरोध करने सड़क पर उतर गये। मगर इस बीच इन आवाजों को रोकने के लिए आरजी कर
अस्पताल में उपद्रवी घुस आए और अस्पताल में तोड़फोव व लोगों के साथ मारपीट भी कि,
आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने हजारों की संख्या में अस्पताल में तोड़फोड़ की और
प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मारपीट भी की।
साथ ही वहाँ महिला स्टाफ को भी धमकाते हुए कहा गया कि अगर उन्होंने
आवाज उठाई तो उनका भी रेप किया जाएगा। सामने आई वीडियो में देख सकते हैं कि स्टाफ
मीडिया को बता रहा है कि उपद्रवियों ने उनसे कहा था- “जैसे रेप हुआ, आप लोगों का भी करेंगे।”