logo
Blog single photo

कोलकाता में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला

पश्चिम बंगाल में एक और जघन्य वारदात सामने आयी है, कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक महिला का शव मिला है प्राथमिक सूचना के आधार पर हत्या की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है, महिला का शव खून से लथपथ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा कि महिला के साथ क्या हुआ है, पुलिस सूत्रों की माने तो रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान है।

आपकों बता दे कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या हुई थी। इस मामले को लेकर पहले से ही पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में एक और घटना उसी कोलकाता से सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह बात सामने आई कि हत्या से पहले ट्रेनी डॉक्टर का रेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक कोलाकात डॉक्टर मर्डर केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इसे लेकर हर जगह आक्रोश है।

Top