बाग्लादेश
में तख्तापलट शेख हसीना ने दिया इस्तिफा, देश छोड़कर भागी,
भारत पहुंचने की सूचना
सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की
बाग्लादेश
में आरक्षण के विरोध में भड़की हिंसा ने रौद्र रूप ले लिया और सोमवार 5 अगस्त को
तख्तापलट हो गया। बाग्लादेश में सेना ने कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री शेख हसीना
को इस्तिफा देना पड़ा है और वह देश छोड़कर निकल गयी है। प्रदर्शऩकारियों ने
प्रधानमंत्री आवास में घुसकर उपद्रव किया है औऱ उसपर कब्जा कर लिया है।
बाग्लादेश
में भड़की हिन्सा में अब तक करीब तीन सौ लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों
के घायल होने की सूचना है। आपकों बता दे कि बाग्लादेश में उन लोगों के स्टेचू को
तोड़ा जा रहा जिन्होंने बाग्लादेश की आजादी के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभायी थी।
इतना ही बाग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र बनने में जिनका सबसे बड़ा योगदान था वह थे
शेख मुजीबुर रहमान उनके भी बुत को तोड़ दिया गया है।
प्रधानमंत्री
शेख हसीना प्रधानमंत्री आवास ‘गोनोभबन’ छोड़ कर किसी
सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं। उनके देश छोड़ कर भारत आने की बात मीडिया रिपोर्ट्स
में आई है। शेख हसीना के साथ उनकी बहन शेख रिहाना भी बांग्लादेश से बाहर निकल गई
हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबियों ने बताया है कि उनके इस्तीफे का ऐलान
उनके देश छोड़ने के कुछ देर बाद किया जाएगा।
मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार शेख हसीना के आवास छोड़ने के साथ ही बांग्लादेश के सेना प्रमुख
ने 4 बजे देश
के नाम संबोधन जारी करने की बात कही है। बांग्लादेश में जुलाई माह से ही प्रदर्शन
चल रहे थे। सबसे पहले यह प्रदर्शन आरक्षण के नाम पर चालू हुए थे। यह प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के बाद रुक गए थे।
हालाँकि, अगस्त माह
में फिर से यह प्रदर्शन भड़क गए। इस्लामी कट्टरपंथियों के प्रदर्शन में शेख हसीना
के इस्तीफे की मांग भी की गई। कट्टरपंथियों ने कई पुलिसवालों की हत्या कर दी। उन्होंने
हिन्दू पत्रकार को भी मार दिया। इसके अलावा कई हिन्दू परिवारों को भी मार दिया गया।
बांग्लादेश
में हुई इस हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस हिंसा
के कारण बांग्लादेश प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया
है। सेना के बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था सँभालने की बात कही जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास में घुसने वाले इस्लामी कट्टरपंथियों ने लूटपाट भी की है।
बांग्लादेश
के संस्थापक बंगबंधु मुजीबुर रहमान की भी मूर्तियाँ बांग्लादेश में तोड़ी गई हैं।
उनके ऊपर यह इस्लामी कट्टरपंथी चढ़े हुए हैं।
#BangladeshNews #BangladeshRoits #ShaikhHasina #BangladeshBleeding