“मोईद खान का नाम इस तहरीर से हटा दो तुम्हारी एफआईआर दर्ज हो जाएगी”, और नाम न हटाने पर पीडित परिवार को पुलिस वालों ने बाहर का रास्ता दिखा
दिया। ये करतूत की है फैजाबाद जिले की पुलिस ने। मामला है अयोध्या कलन्दरपुरा थानाक्षेत्र
में एक 12 वर्षिय बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म का, जिसका आरोपी है समाजवादी
पार्टी का जिले के भदरसा का नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाला
कर्मचारी राजू खान। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस
मामले को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में भी उठाया है।
आयोध्या के कलन्दरपुरा थानाक्षेत्र में 12 वर्ष की बच्ची के साथ रेप का मामला तब प्रकाश में आया जब बच्ची ने अपनी तकलीफ परिजनों को बतायी, मेडिकल जांच में पता चला कि बच्ची दो माह से गर्भवती है, पूछताछ करने पर पता चला कि समाजवादी पार्टी का नेता मोईद खान जोकि एक बेकरी चलाता है, उसके बेकरी में काम करने वाले राजू खान ने बच्ची को ब्रेड देने के बहाने से बुलाया और कमरे बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद जब बच्ची गर्भवती हुई और उसे तकलीफ होने लगी तो उसने अपनी मां को सारी बात बतायी।
मोईद
खान के घर में थी पुलिस चौकी
मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है जिस मोईद खान पर गैंग रेप का आरोप लगा है उसे
घर में ही पुलिस चौकी हुआ करती थी, जिसके चलते वह अपना दबदबा क्षेत्र में बनाये
रखता था, पुलिस की संवेदनहीनता भी उजारह हुई है, पीड़ित परिवार का कहना है कि जब
वह पुलिस चौकी पर शिकायत करने गये तो उन्हें पहले तो भगा दिया गया, थाने पर पर
एफआईआर लिखे जाने की शर्त ये थी कि शिकायत में से मोईद खान का नाम हटा दो। हिन्दूवादी
संगठनों ने जब दबा बना तब जाकर पुलिस वालों ने बच्ची की एफआईआर लिखी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी राजकरन नैयर ने
बताया कि सपा नेता ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो भी बनाया।
अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी करीब ढाई महीने तक रेप करता
रहा। इस काम में कर्मचारी राजू खान ने उसकी मदद की। पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस
दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे
को गुरुवार को विधानसभा में उठाकर सपा पर करारा हमला बोला।
मामले का खुलासा
दो माह बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला थाना
पूराकलंदर के भदरसा कस्बे का है। परिजनों के मुताबिक, नाबालिक के पेट में दर्द होने
पर वह डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जिसके बाद उसके गर्भवती
होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। साथ ही दोनों आरोपी सपा नगर अध्यक्ष
मोइद खान और उसके साथी राजू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा
मजदूरी से मिले पैसे से चलता है। आरोप है कि ढाई महीने पहले जब पीड़ित मजदूरी कर
घर लौट रही थी तो मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और
कहा मोइद खान तुम्हें बुला रहे हैं। जब पीड़ित वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके
साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने रेप किया और
राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसके बाद राजू ने भी अपनी हवस पूरी की। इसके बाद
ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़ित किशोरी के साथ यह दोनों रेप करते रहे।