logo
Blog single photo

अलीगढ़ ने 94 अवैध मदरसा चिन्हित, होगी कार्रवाई


देश भर में अवैध तरीक से मदरसों के चलाये जाने की सूचना लगातार आती रहती है, लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते इनपर ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन तुष्टिकरण से रहित यूपी की योगी सरकार इस ओर विशेष रूस से ध्यान दे रही है।

अलीगढ़ में चल रहे अवैध 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को चिन्हित किया गया है और इनके खिलाफ कड़ी की जाएगी। जिला प्रशासन अलिगढ़ ने इन सभी 94 मदरसों को अवैध घोषित किया है औऱ इन्हें बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन मदरसों में पढ़ने वाले करीब दो हजार छात्रों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से बीते 26 जून को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के पास पत्र आया था। मुख्य सचिव द्वारा डीएम अलीगढ़ को भेजे गए इस पत्र में जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को चिन्हित करके उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पत्र आने के बाद जिलाधिकारी अलीगढ़ विशाख जी ने प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम का गठन किया था। इस टीम में SDM, BSA, DSP, DIOS और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल थे।

इस टीम ने लगातार पूरे जिले में चल रहे तमाम मदरसों का सत्यापन किया। सत्यापन में 94 मदरसों को चिन्हित किया गया है जो बिना मान्यता के चल रहे थे। जिला अल्पंसख्यक अधिकारी निधि गोस्वामी ने बुधवार 31 जुलाई को मीडिया से बताया कि इन मदरसों को बंद किया जाएगा। इसमें पढ़ रहे लगभग 2 हजार छात्रों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। जाँच का दायरा बढ़ाने के लिए मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। ये मदरसा टीचर अवैध तौर पर चल रहे मदरसों की लिस्ट तैयार करने में प्रशासन की मदद करेंगे।

Top