logo
Blog single photo

डॉनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला शूटिंग क्लब का था मेंबर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर शनिवार 13 जुलाई को जानलेवा हमला करने वाले शक्स की पहचान थामस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है। जिसे मौके पर ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मार गिराया था। डोनाल्ड ट्रम्प पर इस शक्स ने गोली चलायी थी जिसमें जिसमें एक गोली उनके कान को छूती हुई निकली। वायरल तस्वीर में उनके चेहरे पर खून भी देखा गया। 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक पश्चिमी पेंसिलवानिया का रहने वाला था।

अमेरिका के बटलर में हुए इस हमले के दौरान राइफलधारी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति से मात्र 130 यार्ड्स की दूरी पर था। इस हमले में बफैलो टाउनशिपके 50 वर्षीय पूर्व फायर चीफ कोरी कॉम्पेरटर की मौत भी हो गई। वहीं 2 लोग घायल भी हुए हैं। अमेरिका की मेनस्ट्रीम मीडिया ने डोनाल्ड ट्रम्प की सभा में हंगामाऔर मंच पर गिरे डोनाल्ड ट्रम्पजैसे शीर्षकों के साथ इस खबर को शेयर किया, उनकी हत्या के प्रयास वाली बात को छिपाया गया। थॉमस मैथ्यू क्रूक्स पिट्सबर्ग सबअर्ब के बेथल पार्क का निवासी था। जहाँ पर हमला हुआ, वहाँ से ये जगह 1 घंटे की दूरी पर है। वह करीब लगभग 1 साल से पास के क्लेयरटन स्पोर्ट्समेन क्लबका सदस्य भी था। जहा कई शूटिंग रेंज हैं। गन्स क्लब के अटॉर्नी रॉब बूटे ने कहा कि क्लब इस घटना की निंदा करता है, साथ ही मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है, पूर्व राष्ट्रपति व अन्य घायलों के लिए प्रार्थना करता है। क्रूक्स बेथल पार्क हाईस्कूल के उन 24 छात्रों में शामिल था, जिन्हें नेशनल मैथ्स एन्ड साइंस इनिशिएटिव के तहत 500 डॉलर का इनाम मिला था।

उसके खिलाफ पहले कोई भी आपराधिक या ट्रैफिक चालान का भी मामला दर्ज नहीं था। उसने प्रोग्रेसिव टर्नआउट प्रोजेक्टमें 15 डॉलर का डोनेशन दिया था। ये शिकागो में स्थित एक डेमोक्रेट समर्थक एक्शन कमिटी है। FBI इस घटना की जाँच कर रही है। Discord नामक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पर उसने अकाउंट बन रखा था। इस हैंडल को हटा दिया गया है। वो अकेले रहना पसंद करता था, दब कर रहता था और हंटिंग आउफिट व वीडियो गेम में रुचि रखता था।

अब तक हत्या के प्रयास के पीछे की मंशा सामने नहीं आई है। वो नर्सिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में भी खानपान सहायक के रूप में काम कर चुका था। RNG में डोनाल्ड ट्रम्प के संबोधन का अब सबको इंतजार है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश को एक करने का मौका मिला है। उन्होंने मुट्ठी भींच कर ललकार वाले अंदाज़ में तस्वीरों में कैद होने वाली बात पर कहा कि वो बताना चाहते थे कि वो ठीक हैं, अमेरिका आगे बढ़ता रहेगा। ट्रम्प के समर्थक अब सोशल मीडिया पर भी लामबंद हो रहे हैं।

Top