logo
Blog single photo

Agniveer Scheme : अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर

-      CISF, BSF, RPF  में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, फिजिकल टेस्ट में भी मिलेगी छूट

-      गृह मंत्रालय के फैसले का केंद्रीय सुरक्षा बलों में स्वागत

अग्निवीरों के लिए एक अच्छी खबर है, भारतीय सेना में चार वर्ष सेवा देने के बाद अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में दस प्रतिशत आरकण दिया जाएगा। साथ ही फिजिकल टेस्ट में भी छूट दी जाएगी। तीन केंद्रीय सुरक्षा बलों ने इस आरक्षण को लागू भी कर दिया है। इस आरक्षण का ऐलान केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में किया था।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), रेलवे पुलिस बल (RPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने के निर्णय को लागू कर दिया है। यह भी बताया गया है कि पूर्व अग्निवीरों को इन भर्तियों में 10% सीटों पर आरक्षण के अलावा शारीरिक मापदंडों में भी छूट मिलेगी।

इस मामले को लेकर RPF के डायरेक्टर जनरल मनोज यादव ने बताया, “भविष्य में RPF में जो भी भर्ती होगीउसमें 10% आरक्षण का प्रावधान पूर्व अग्निवीरों को दिया जाएगा। ना सिर्फ उन्हें 10% आरक्षण बल्कि उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि 2026-27 में जो अग्निवीर सेना से सेवा पूरी करके निकलेंगे उन्हें आयू सीमा में वर्ष तक की छूट मिलेगी और इसके बाद के बैच को वर्ष की छूट मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि RPF भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को कोई भी शारीरिक मापदंड का टेस्ट नहीं देना होगा।

RPF DG Manoj Yadav

वहीं इस मामले पर CISF की डायरेक्टर जनरल नीना गुप्ता ने कहा, “CISF ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए सभी तैयारियाँ कर ली हैं। इसके अंतर्गत CISF में कॉन्स्टेबल के 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें शारीरिक परीक्षण और आयु सीमा में भी छूट प्रदान की गई है। इससे CISF के ऑपरेशन में भी बेहतरी आएगी।

CISF DG Neena Gupta

BSF के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल ने बताया, “इन अग्निवीरों ने साल मेहनत मशक्कत की होगीऐसे में यह BSF के लिए एकदम अनुरूप होंगे। हमें तैयार सेना मिलेंगेऐसे में इन्हें हम जल्दी सेना में तैनात कर सकेंगे। जैसे ही अग्निवीर आते हैंहम इनकी भर्ती करेंगे। जितनी हमारी भर्तियाँ होंगीउसमें 10% पद आरक्षित होंगी और आयु की छूट होगी।

BSF DG Nitin Agrawal

गौरतलब है कि अग्निवीरों को सेना में वर्ष के लिए भर्ती किया जा रहा है। सेना में भर्ती होंगे वाले अग्निवीरों में से 25% को साल के बाद भी सेवा देने के लिए रखा जाएगा जबकि बाकियों को अन्य फायदों के साथ सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। सरकार ने इन अग्निवीरों के कल्याण के लिए ही केन्द्रीय सुरक्षाबलों में आरक्षण का यह फार्मूला 2022 में लागू किया था। अब इस पर अमल किया जा रहा है।

 


@HMOIndia

#Agniveers

Top