logo
Blog single photo

राजद नेत्री के बेटे ने करायी बिहार में व्यापारी की हत्या

बिहार के पूर्णिय में दो जून को व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या राजद नेत्री बीमा भारती के पुत्र ने करवायी है। इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रादज नेत्री सह पूर्व मंत्री व लोकसभा चुनाव में राजद की प्रत्याशी बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने ही गोपाल की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या का खुलासा होने के बाद राजा फरार है। पुलिस ने एक शूटर और लाइनर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद राजा कुमार ने पार्टी भी दी थी और शूटरों को रुपये भी दिए थे। गिरफ्तार बदमाशों में बीकोठी थाना क्षेत्र के भतसारा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार यादव एवं भवानीपुर नगर पंचायत निवासी राजू यादव का पुत्र विकास कुमार यादव शामिल है।

पूर्णिया पुलिस ने हार्डवेयर व्यापारी गोपाल यादुका की हत्या का खुलासा करते हुए पूरा  घटनाक्रम बताया है। पुलिस ने बताया है कि संजय नाम के एक शख्स से गोपाल यादव का जमीनी विवाद था। वह गोपाल यादुका की हत्या करवाने के लिए शूटर तलाश रहा था। संजय, राजा का दोस्त है। जब उसे शूटर नहीं मिले तो उसने अपनी यह परेशानी बीमा भारती के बेटे राजा को बताई, इसके बाद राजा ने हत्या करवाने के लिए शूटर उपलब्ध करवाए।

हत्या के लिए ₹5 लाख में डील तय हुई थी। इसके लिए विशाल नाम के शूटर को सुपारी दी गई थी। विशाल ने एक विकास यादव नाम के एक और अपराधी को अपने साथ इस हत्या के लिए शामिल किया था। दोनों ने 2 जून, 2024 को सुबह ही गोपाल यादुका की हत्या कर दी। इस दौरान वह भवानीपुर में अपनी दूकान खलने गए हुए थे। हत्या के दौरान ब्रजेश यादव और संजय भी मौजूद थे। ब्रजेश यादव भी राजा का दोस्त है।

इस हत्या के बाद यह चारों राजा के पास कडवा वासा इलाके में इकट्ठा हुए जहाँ सबने मिलकर मटन पार्टी की। राजा ने इस दौरान ब्रजेश यादव को ₹48,00 और विकास यादव को ₹50,000 दिए। विकास को हत्या से पहले भी ₹76,000 भेजे जा चुके थे। पुलिस ने हत्या के खुलासे के बाद विकास यादव, ब्रजेश यादव और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। राजा इस हत्या के खुलासे के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में राजा के शामिल होने की सूचना सामने आने के बाद बीमा भारती पर प्रश्न उठ रहे हैं। बीमा भारती ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव 2024 राजद के टिकट पर लड़ा था। उन्हें मात्र 27,120 वोट यहाँ से मिले थे। वह रुपौली विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले वह जदयू छोड़ कर राजद में आ गईं थी। रुपौली सीट पर फिर से उपचुनाव होने वाला है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीमा भारती यहाँ से टिकट के लिए प्रयासरत हैं।


बीमा भारती ने मंगलवार (
18 जून, 2024) को बीमा भारती ने स्पष्ट किया है कि उन्हें राजद विधानसभा उपचुनाव के लिए भी टिकट दे रही है। उन्होंने कहा है कि इस सीट से वह खुद या उनके पति चुनाव लड़ेंगे। अपने बेटे के हत्या में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। बीमा भारती का बेटा राजा लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव के बगल में खड़ा देखा गया था।

Top