logo
Blog single photo

एम्स में भर्ती मां से मिले योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवा की तबियत खराब होने के बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। रविवार को योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने पहुंचे। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनका हालचाल लेने पहुंचे। एक सप्ताह पहले भी सावित्री देवी का AIIMS ऋषिकेश में इलाज हुआ था। रविवार (16 जून, 2024) को योगी आदित्यनाथ करीब 20 मिनट तक अपनी माँ के साथ रहे। इसके साथ ही CM योगी ने ऋषिकेश स्थित एम्स के डायरेक्टर से भी मिलकर अपनी माँ के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 15 जून, 2024 को सावित्री देवी को एम्स में भर्ती कराया गया था।

  

मांसे मिलकर...

ऋषिकेश से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यमकेश्वर प्रखंड का पंचूर गाँव में ही योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुईं उनकी माँ सावित्री देवी का जीरियाट्रिक विभाग में इलाज चल रहा है। मां से मुलाकास की इस तस्वीर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया और सिर्फ एक कैप्शन लिखा – ‘माँ। अस्पताल पहुँचे सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सभी का सही तरीके से उपचार जारी है। बता दें कि रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई। बस के पास न ट्रिप कार्ड था, न ही यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। बस में 26 लोग सवार थे।


वहीं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के विषय में अस्पताल ने बताया है कि वृद्धावस्था संबंधित समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती करना पड़ा है। पहले भी रूटीन चेकअप के लिए वो
 आती रही हैं। पिछली बार उन्हें आँखों की दिक्कतों के कारण भर्ती कराना पड़ा है। नाथ परंपरा में दीक्षित होने से पहले योगी आदित्यनाथ ने अपना घर छोड़ दिया था, हालाँकि वो अपनी माँ से मिलने जाते रहे हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी बहन ने ही उन्हें अक्षर का ज्ञान कराया। अपने परिवार को वो मिस करते रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब जनता उनका परिवार है।

 

Top