logo
Blog single photo

वाराणसी में फुटबॉल के प्रशिक्षण शिविर का आरंभ, 50 खिलाड़ियों ने लिया भाग

 

-      अपकमिंग प्लेयर्स सोसर एकेडमी की ओर से आयोजिक किया गया शिविर

-      नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स सिखा रहे है फुटबॉल के गुर

वाराणसी। भारत में फुटबॉल दम न तोड़ने पाये इसके लिए नित नये प्रयास होते रहते हैं ऐसा ही प्रयास पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी होता चला आ रहा है। जिसमें नेशलन और इंटरनेशनल फुटबाल प्लेयर्स अपने खेल की टकनीक को बच्चों और युवा खिलाड़ियों को देते हैं। अपकमिंग प्लेयर्स सोसर एकेडमी की ओर से वाराणसी के गहनी स्थित एक कॉलेज के खेल मैदान में 12 दिनों का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो चुका है।


फुटबाल के प्रति बच्चों और युवाओं के लगाव के चलते पहले दिन ही 50 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया। पहले दिन खिलाड़ियों को फुटबाल को रोकने, जगह बनाने और पास देने का तरीका सिखाया गया। इस प्रशिक्षण के शुरुआत में खिलाड़ियों को किट भी दिया गया।

प्रशिक्षण में सीनियर और जूनियर ग्रुप बनाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर के प्रमुख मार्गदर्शक व मुख्य अतिथि यूपीएसए के अध्यक्ष व लक्ष्मण एवार्डी अंतराष्ट्रीय फुटबॉलर मुश्ताक अली ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुआ कहा कि हम जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे वहीं हमारी सफलता का आधार बनेगा। प्रशिक्षकों की बात सावधानी पूर्वक सुनकर उसे व्यवहार में लाना हमारे प्रशिक्षण का मुख्य बिंदु है।"

यूपीएसए के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह खिलाड़ियों को फुटबाल की और बारिकियों से अवगत कराया। वहीं यूपीएसए के टेक्निकल डायरेक्टर (मेजर) डॉ. अरविंद कुमार सिंह भी खिलाड़ियों को फुटबॉल के साथ साथ सफलता के लिए किन बिंदुओं पर कार्य करना चाहिए इसपर चर्चा की।

प्रशिक्षण शिविर में साकेत सिंह, दिनेश, सचिन, मनजीत, अमित एवं यासिर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षक बीबी यादव एवं संतोष कुमार ने प्रशिक्षण दिया। सभी खिलाड़ियों को किट संजीव राय एवं श्यामल किरण ने उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर निलेश सिंह ,दिनेश नेगी ,बृजेश माहेश्वरी, अनुराग सिंह  फायका अली ,शरद सिंह ,अमित , प्रज्ञा सिंह एवं पलक सिंह उपस्थित रहे।

Top