logo
Blog single photo

18वी लोकसभा का चुनाव संपन्न, किसकी बनेगी सरकार


18वी लोकसभा 2024 का चुनाव संपन्न हो चुका है। 19 अप्रैल को शुरु हुए मतदान का आखिरी यानी सातवा चरण एक जून को पूरा हो गया। चुनाव परिणाम की घोषणा चार जून को होगी। इस आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शनिवार को होगा। इससे पहले छह चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है। लोकसभा की कुल 544 सीटों में से कुल 487 सीटों पर मतदान हो चुका है। छह चरण की वोटिंग के दौरान सबसे कम वोटिंग पांचवे चरण में 62.2 प्रतिशत हुई वहीं सबसे अधिक 69.16 प्रतिशत वोटिंग चौथे चरण में हुई।

किस चरण में कितनी सीटों पर पड़े वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान की प्रक्रिया सात चरण में पूर्ण करायी जा रही है। जिसमें कुल 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश की 544 सीटों पर हो रहा है। पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66,71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 11 राज्यों की 94 सीटों पर 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 69.16 प्रतिशत, पांचवे चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 62.2 प्रतिशत, छठवें चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ है, वहीं सातवे चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान एक जून को होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

इन आठ राज्य में होगी वोटिंग

सातवे चरण के मतदान में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मत पड़ेंगे। इनमें दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड राज्य शामिल हैं।

 #election2024

#phase7voting

Top