-
जिहाद नाम के कसाई ने किया शव को काटने का खुलासा
-
तकिये से मुंह दबाकर की गयी बाग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की हत्या
बांग्लादेश
के सांसद अनवारुल अजीम के शव को काटने वाले कसाई ने जो खुलासा किया है उससे लोगों
की रूह कांप उटेगी। जिहाद नाम के कसाई ने बताया कि उसने पहले शराब पी और फिर
बाग्लादेशी सांसद के शव को काटा और उनकी खाल उतार कर कीमा बनाया। उसने बताया कि वह
रात भर सांसद का शव काटता रहा। इस दौरान फ्लैट में मौजूद उसके साथी ने सांसद के
पैसे भी चुराए।
बंगाल
सीआईडी और बाग्लादेश पुलिस की पूछताछ में कसाई जिहाद हवलदार ने कई खुलासे किये
हैं। उसने बताया कि वह उस फ्लैट पर पहले से मौजूद था। जब सांसद यहाँ पहुँचे तो उनका
मुंह तकिए से दबा कर मार दिया गया। इसके बाद जिहाद ने शराब पी और सांसद अनवारुल के
शव को काटने और उनकी खाल उतारने लगा। उसने सांसद के शरीर का कीमा बनाया था। सुबह
होने पर उसने सांसद अनवारुल के ही कपड़े पहन लिए और निकल गया। कसाई ने यह बताया कि
उसके खुद के कपड़े खून से सन गए थे इसलिए उसने सांसद के कपड़े पहने।
जिहाद
ने बताया कि उन दोनों ने सांसद के पास से ₹4.3 लाख भी चुरा लिए थे और निकल गए
थे। इस दौरान उसके साथ एक और व्यक्ति मौजूद था जिसका नाम मोहम्मद सियाम था, यह अभी फरार है और
उसके नेपाल में होने का शक है।
जिहाद
ने इससे पहले पूछताछ में बताया था कि उसने सांसद के शव को काटा, उनकी खाल उतार कर
पैकटों में भरी और कोलकाता में अलग-अलग जगह फिंकवा दिए। जिहाद बांग्लादेशी अवैध
घुसपैठिया है और बांग्लादेश से भाग कर मुंबई आया था। उसे यह हत्या करने से दो
महीने पहले कोलकाता लाया गया था।
बांग्लादेश
में पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और हत्या की पूरी कहानी का खुलासा
किया। पुलिस के मुताबिक अजीम की हत्या कोलकाता
में उन्हीं के एक दोस्त ने करवाई थी। उसी ने अनवारुल अजीम को अपने कोलकाता वाले
फ्लैट पर बुलवाया था जहाँ उनकी हत्या की गई।
बांग्लादेश
की सत्ताधारी पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को भारत इलाज के लिए आए थे।
यहाँ वह पहले दो दिन अपने एक सुनार दोस्त के पास रुके थे, इसके बाद वह इलाज
की बात बता कर उसके घर से निकले और फोन पर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। हालाँकि, इसके बाद से वह
गायब हो गए और उनका कोई पता नहीं लगा, और फिर उनकी हत्या की खबर आई। उनकी हत्या की
योजना बनाने वाला अख्तरुज्ज्मान उनका पुराना दोस्त और व्यापारिक पार्टनर था। वह
उनसे एक पुराने विवाद में बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अनवारुल अजीम की हत्या की
साजिश रची थी।
अख्तरुज्ज्मान एक अमेरिकी-बांग्लादेशी नागरिक है और वह अमेरिका से भारत और बांग्लादेश इसी काम के लिए आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिल कर कोलकाता में सांसद हत्या की साजिश रची। इस हत्या में उसके साथ अमानुल्लाह अमान, सियाम जिहाद, फैसल शजी और मोस्ताफियाज भी शामिल थे। इस हत्या में अख्तरुज्मान की गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। यह सभी बारी बारी से भारत आए थे।
जानकारी
के अनुसार अख्तरुज्ज्मान ने इस हत्या के लिए ₹5 करोड़ देने की बात कही थी। उसने
कुछ पैसे पहले दे भी दिए थे। अभी कुछ धनराशि ही दी थी। बांग्लादेश पुलिस ने इस
मामले में अमान को गिरफ्तार कर लिया है, वह हत्या को अंजाम देने का
आरोपित है। उसके अलावा दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं।