logo
Blog single photo

पांचवे चरण का चुनाव आज, जानिए कौन से दिग्गज है मैदान में


 

पांचवे चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर होगा मतदान, 695 उम्मीदवार है मैदान में 

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए सोमवार यानी 20 मई को मतदान होगा। इस चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। चार चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है जिसमें कुल मिलाकर औसतन करीब 66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चार में 380 सीटों पर मतदान पूर्ण कराया जा चुका है।

कितने राज्यों में होगा मतदान?

जानकारी के अनुसार पांचवें चरण में जम्मू और कश्मीर की एक, लद्दाख की एक, झारखंड की तीन, बिहार की पांच, महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, ओडिशा की पांच और पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

 

कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में

पांचवे चरण के मातदान में लगभग 695 उम्मीदवार मैदान में है जिसमें से बिहार में 80, जम्मू-कश्मीर में 22, झारखंड में 54, लद्दाख में तीन, महाराष्ट्र में 264, ओडिशा में 40, उत्तर प्रदेश में 144 और पश्चिम बंगाल में 88 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

कौन से दिग्गज हैं मैदान में

पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, राजीव प्रताप रूडी, चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भारती प्रवीण पवार, उमर अब्दुल्ला समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।

 


कब होगा छठे चरण का मतदान?

वहीं छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, जिसमें 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। वहीं आखिरी चरण यानी सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। बता दें कि चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Top