महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीओके को लेकर बड़ा दावा कर दिया। योदी आदित्यनाथ ने जनता से कहां कि आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाईये और छह महीने में पीओके भारत का हिस्सा होगा। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के पालघर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो हम लोगों को मारेगा हम उसकी पूजा थोड़े ही करेंगे। यदि कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम भी वही करेंगे जिसका वह हकदार है।
मुख्यमंत्री योगी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो
पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर को बचाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बाद योगी
आदित्यनाथ कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बोले हम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के
सहयोगियों की तरह नहीं, ये कहते थे कि आतंकवाद पाकिस्तान की ओर से हो रहा है तो हम क्या कर सकते हैं। और आज
पाकिस्तन जरा भी टेढ़ी नजरों से देखता है तो उसकी आंखे बाहर निकाल लिया जाता है।
यह नया भारत है जो बिना डरे, बिना रुके और बिना थके विकास की
यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। इसका नेतृत्व नरेंद्र मोदी खुद कर रहे हैं।
विपक्षी पार्टी में औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गयी है
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा विरासत कर की वकालत करने वाले
बयान पर हमला करते हुए कहां कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी में
प्रवेश कर गयी है। विरासत कर औरंगजेब की ओर से लगाये गये जजिया कर की तरह है।
नासिक जिले के मालेगांव में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा
कि भाजपा महज सत्ता के लिए बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनावी मैदान
में हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर
प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।