logo
Blog single photo

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार काशी से किया नामांकन

सोमवार को किया रोड शो, मंगलवार को गंगा सप्तनी के दिन नामांकन

नामांकन से साथ दिखा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 मई को तीसरी बार काशी यानी वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करने पहले उन्होंने मां गंगा का पूजन और बाबा काल भैरव के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर करीब 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकार एस राजलिंगम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह रूद्राक्ष कन्वेशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं  को संबोधित किया।

नामांकन के लिए चुना गंगा सप्तमी व राजपुष्य नक्षत्र का अवसर

नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन राज पुष्य नक्षत्र व गंगा सप्तनी के दिन दाखिल किया है। इस योग को बहुत शुभ माना जाता है, विद्वानों का कहना है कि इस दिन जो मनोकामना की जाती है वह फलीभूत होती है। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन पूजन किया इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर उन्होंने माँ गंगा की भी विधिवत पूजा अर्चना की। ततपश्चार वो क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुँचे थे। गर्मी के बावजूद समाहरणालय के सामने बड़ी संख्या में लोग जुटे। BJP अध्यक्ष JP नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान उनके साथ रहे।


एक दिन पहले किया रोड शो और बाबा विश्वनाथ का दर्शन

प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन से एक दिन पहले 13 मई को वाराणसी में भव्य रोड शो किया। वाराणसी पहुंचने पर सबसे पहले वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने महामना मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और खुले वाहन में सवार होकर निकल पड़े अपने काशी की जनता से मिलने। बीएचयू गेट से काशी विश्वनाथ के द्वार तक करीब 6 किमी. लंबे रोड शो के दौरान काशी वासियों ने अपने सांसद और प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।



जन-जन बने मोदी के प्रस्तावक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में उनके प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्रीवैजनाथ पटेललालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल रहे। एक ओर गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ब्राह्मण हैं और अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त उन्होंने ही निकाला था और साथ ही समारोह में मुख्य पुजारी भी थे। सेवापुरी हरसोस गाँव के निवासी और जनसंघ के जमाने से कार्यकर्ता वैजनाथ पटेल व लालचंद कुशवाहा OBC समाज से आते हैंजबकि संजय सोनकर दलित समुदाय से हैं। प्रस्तावकों में सभी वर्गो की सहभागिता रही।


नामांकन से साथ हुआ शक्ति प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मात्र नामांकन ही दाखिल नहीं किया उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया जिसमें NDA  की शक्ति दिखी। इस दौरान एक बेहद खास तस्वीर सामने आईजहां पीएम मोदी के साथ एकनाथ शिंदेपशुपति पारसचिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहरामदास आठवलेचंद्रबाबू नायडूओमप्रकाश राजभरजीतनराम मांझीपवन कल्याण के साथ तमाम नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा पहुंचने के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे।

 

अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री
जेपी नड्डाअध्यक्ष, BJP
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री
योगी आदित्यनाथ, CM, UP
मोहन यादव, CM, मध्‍यप्रदेश
भजनलाल शर्मा, CM, राजस्थान
एकनाथ शिंदे, CM, महाराष्ट्र
विष्णु देव साय, CM, छत्तीसगढ़
नायब सिंह सैनी, CM, हरियाणा
प्रमोद सावंत, CM, गोवा
माणिक साहा, CM, त्रिपुरा
प्रेम सिंह तमांग, CM, सिक्किम
पुष्कर सिंह धामी, CM, उत्तराखंड
कॉनराड संगमा, CM, मेघालय
चंद्रबाबू नायडू, TDP
चिराग पासवान, LJPR
जीतन राम मांझी, HAM
पवन कल्याणजन सेना पार्टी

उपेंद्र कुशवाहा, RLM
सुदेश महतो, AJSU
जयंत चौधरी, RLD
प्रफुल्ल पटेल, NCP
रामदास आठवले, RSP
अनुप्रिया पटेलअपना दल (सोनेलाल)
संजय निषादनिषाद पार्टी
ओम प्रकाश राजभर, SBSP
पशुपति पारस, RLJP
भूपेंद्र चौधरी, BJP
हरदीप पुरीकेंद्रीय मंत्री

Top